शहरवासियों को बरसात में मिलेगी जलजमाव से निजात, मास्टर प्लान तैयार - श्याम सुन्दर वर्मा*

IMG-20220524-WA0024.jpg
सन्तकबीरनगर बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव से खलीलाबाद शहर को मुक्त करने का बीड़ा चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने उठा लिया है । और सभी के प्रयास नगर पालिका करती है।

IMG-20220524-WA0025.jpg परंतु इसका स्थायी समाधान नहीं कर सकी, परन्तु इस बार शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिलना तय है, इसका दावा करतें हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने बताया कि शहर में इस बार जलजमाव की समस्या नहीं होने पायेगी, जलनिकासी के लिए शहर में कई जगहों पर नये नालों का निर्माण कराया गया है, शहर के सभी बड़ो नालों पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ ही मशीनों के माध्यम से भी नालों की सफाई की जा रही है, शहर के सभी जलनिकासी के प्रमुख मार्ग पूरी तरह से साफ कर उनका चौड़ीकरण किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की बाधा जलनिकासी में न हो, शहर के सभी वार्डो सहित मुख्य मार्गो के नालों की सफाई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है, नगर पालिका इस बार जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए कमर कस कर तैयार है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे बताया कि शहर के ज्यादातर नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे खाली करा लिया गया है, जलजमाव की समस्या से नगरवासियों को पिछले वर्ष काफी समस्या हुई थी इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने खेद भी व्यक्त किया है और लोगो को यह विश्वास भी दिलानी चाहती है इस समस्या के पूरी तरह शहरवासियों को निजात मिलेगी।