जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन एवं साप्ताहिक निरीक्षण

in #santkabirnagar2 years ago (edited)

IMG-20220528-WA0018.jpg

संत कबीर नगर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला कारागार का नियमित निरीक्षण किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के अध्यक्ष/जिला जज लक्ष्मी कान्त शुक्ल के आदेशानुसार जिला कारागार का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया तथा बंदियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया, जिसमें बंदियों को जमानत, पैरोल, किशोर अपचारी को प्राप्त सुविधाऐं, पात्र को निशुल्क अधिवक्ता, जुर्म इकबाल आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। महिला बंदियों को भी निरीक्षण के दौरान उनकी समस्यायों के निदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई। अधिकांश महिला बंदियों की जमानत मा0 उच्च न्यायालय में लंबित है। कुछ सिद्धदोष महिला बंदियों को अच्छे आचरण पर पैरोल पर रिहा किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 503 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 377 विचाराधीन ,125 सिद्धदोष एवं 01 एन एस ए बंदी हैं। जिनमें कुल 474 पुरुष तथा 29 महिला बंदी हैं। जेल हॉस्पिटल में कुल 16 बंदी विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु भर्ती हैं। 01 बंदी का इलाज गंभीर बीमारी के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। कुछ महिला बंदियों के साथ छोटे बच्चे हैं, महिला बंदियों द्वारा बताया गया की उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन प्राप्त हो रहा है तथा छोटे बच्चों के लिए दूध, केला, बिस्किट आदि मिलता है। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया की बंदियों के द्वारा मनोरंजन के लिए टेलीविजन लगवाने की मांग की गई। इस हेतु अधीक्षक को आवश्यक पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक जी0आर0 वर्मा, उप कारापाल कमल नयन सिंह, गीतारानी, फार्मासिस्ट डी.पी. सिंह व देवेश, महिला वार्डर, परा विधिक स्वयं सेवक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।

Sort:  

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।🙏