जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में चला सपा सदस्यता अभियान

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220822-WA0032.jpgविधानसभा धनघटा में सपा नेता राहुल यादव बादल के अगुआई में चला सपा सदस्यता अभियान

बतौर मुख्यातिथि पहुँचे जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सैकड़ों लोगों को दिलाई सपा की सदस्यता.......

संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा के दुल्हापार में सपा नेता राहुल यादव बादल की अगुआई में सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुँचे सपा जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अलगू चौहान ने सैकड़ों लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई। वही जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान को जिले में जोर शोर से चलाया जा रहा है। साथ ही सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने व पार्टी की नीतियों और उसके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर गांव हर मोहल्ले हर गली में पहुंचकर लोगों को जोड़ेंने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सपा नेता राहुल यादव बदल ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव हर मोहल्ले हर गली में पहुंचकर लोगों को जोड़ेंने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जगह जगह कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर मनोज यादव पहलवान जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।IMG-20220822-WA0030.jpg