भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

in #santkabirnagar2 years ago

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का मेंहदावल बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागतIMG_20220828_171056.jpg

आपको बता दें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के जनपद आगमन पर संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल बाईपास पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ती रहेगी। किसान उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज को बुलंदी से उठाया जाएगा। किसी भी किसान का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन किसानो को कमजोर समझने का भूल न करें। किसान अपने अधिकार की लड़ाई बखूबी लड़ाना जनता हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी सरकार किसानों की उत्पीड़न करने की कोशिश करेगा उसका मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा।IMG_20220828_171040.jpg