स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरी ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

in #santkabirnagar2 years ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएंFB_IMG_1660626476442.jpg.....

संतकबीरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी ने स्वतंत्रता दिवस पर जनपदवासियों को बधाई संदेश देते हए सभी को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है! अपने शुभकामना सन्देश में भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरी ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का दिन है। इस वर्ष स्वाधीनता दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि इसी वर्ष से हम सब अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आज़ादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं।।