जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिलेवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

in #santkabirnagar2 years ago

जनपद में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिलेवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाईIMG-20220818-WA0022.jpg......

माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्‍मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया-- बलिराम यादव.....

संतकबीरनगर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी जनपदवासियों को जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दिया है। इस अवसर पर जिलापंचायत पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने निष्काम कर्म अर्थात् फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है। मेरी कामना है कि यह कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सबके जीवन में हर्ष-उल्लास और उमंग लाएं।' बलिराम यादव ने कहा कि
यशोदा के लाल और भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण का आज जन्मदिन है, हर साल की तरह इस बार भी पूरा जनपद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मना रहा है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं।।