मेरठ पुलिस ने नकली एस्ट्राइड बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा

in #santkabirnagar2 years ago

मेरठ पुलिस ने नकली एस्ट्राइड बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा IMG_20220820_161742.jpg

जहां पुलिस ने नोटों का जखीरा बरामद किया है। यहां एसपी क्राइम अनीत कुमार के निर्देश पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर और सर्विलांस टीम ने छापा मारा मोके पर भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट भी बरामद किया है। नोटों की गडि्डयां तहखाने में मिली हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची है। फिलहाल मौके पर नोट करने की मशीन मंगाई जा रही है।

पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में भोला रोड पर मोहम्मद शाहरुख के मकान में छापा मारा है। शाहरुख को भी हिरासत में लिया गया है। भारी मात्रा में नकली सप्लीमेंट और प्रोटीन बरामद किया है। जब मकान की जांच की गई तो तहखाने में नोट मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 40 लाख रुपये नोट मिले हैं। पूरे मकान की छानबीन चल रही है।

आपको बता दे कि 20 दिन पहले मेरठ पुलिस और सर्विलांस टीम ने खैरनगर बाजार और कोतवाली में भारी मात्रा में नकली प्रोटीन और सप्लीमेंट पकड़ा गया था। तभी से पुलिस शाहरुख की तलाश में थी। शनिवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर पुलिस ने इस मकान की घेराबंदी की। अधिकारियों का कहना है की छानबीन चल रही है।IMG_20220820_161724.jpg