यहां 18 दिनो तक होती है धूमधाम से शादी, फिर दूसरे दिन ही उजड़ जाता है सुहाग

नई दिल्ली: देश-दुनिया में कई अजीबो-गरीब परम्पराएं होती है। ये परम्पराएं सदियो से ऐसे ही चली आ रही है। ऐसी परम्पराएं जिसे जानकर आप सब दंग रह जाएंगे।
कुछ इसी तरह से एक परंपरा भारत के तमिलनाडु मे सदियों से चली आ रही है। जहा पर किन्नरो का विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इनका ये आयोजना 18 दिनों तक धूमधाम से चलता है। 18 दिनो तक चलने वाले इस महोत्सव के 17वे दिन किन्नरो की शादी की जाती है, लेकिन अगले ही दिन उनका सुहाग उजड़ जाता है। अगले ही दिन यह विधवा हो जाती है। आखिर ऐसा क्यो। चलिए हम आपको बताते है। किन्नरो की शादी के पीछे की वजह क्या है।

शादी के दूसर दिन ही उजड़ जाता है सुहाग।
दरअसल, भारत के तमिलनाडु में जब तमिल नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दौरान पहली पूर्णमासी से किन्नरों के विवाह उत्सव की शुरुआत हो जाती है। 18 दिनो तक चलने वाले इस कार्यक्रम के 17वे दिन सभी किन्नर अपने भगवान इरवान के साथ धूमधाम से शादी रचाती है। इस दौरान वो सोलह श्रृंगार करती है। और अपने इष्ट की दुल्हन बनती है। इतना ही नही उनके सात फेरे भी होते है। इसके बाद इन किन्नरो का जुलूस भी निकाला जाता है, जहां वह अपने भगवान को पूरे शहर में घूमाते है। इसके बाद शादी के दूसरे दिन ही उनकी मांग सुनी हो जाती है।
18 दिन हो जाती है विधवा।

किन्नरो के विवाह उत्सव के आखिरी यानि की 18वे दिन यह किन्नर विधवा हो जाती है। दरअसल, जिन भगवान के साथ यह धूमधाम से शादी रचा दी है। उन्ही भगवान इरवान की मूर्ति को तोड़कर वह विधवा हो जाती हैं और विधवा की तरह ही विलाप करने लगती है। इसके पीछे एक बहुत बड़ा तर्क दिया जाता है।

क्यो है ऐसी परंपरा।
दरअसल, इस अजीबो-गरीब परंपरा के पीछे एक बड़ा रहस्य है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि इसकी शुरुआत महाभारत के युद्ध के दौरान हुई थी। जब पांडवों ने मां काली की पूजा की और पूजा के बाद एक राजकुमार की बलि देना था। अपनी बलि देने के लिए राजा इरवान तैयार तो हुए, लेकिन उनका कहना था कि वह शादी किए बिना बलि नहीं देंगे। ऐसे में 1 दिन के लिए राजकुमार इरवान से शादी कौन करता। फिर भगवान कृष्ण ने मोहिनी रूप धारण किया और इरवान से विवाह किया। अगले दिन इरवान की बलि दे दी गई और भगवान श्री कृष्ण ने विधवा बनकर विलाप किया। तब से हर साल किन्नर भी इस दिन अपने इष्ट देव इरवान से शादी करती हैं और अगले ही दिन विधवा हो जाती है।IMG_20220730_122427.jpg