उमिला गांव के अग्नि पीड़ितों को सदर विधायक ने दी ₹50 हजार की आर्थिक मदद...

राजस्व टीम को भेजकर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भी दिया भरोसा...

खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव में चार जून को अज्ञात कारणों से लगी थी आग...

संतकबीरनगर : खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव में विगत चार जून को हुई आगजनी की घटना के पीड़ितों से शुक्रवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुलाकात कर ₹ 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव में राजस्व टीम को भेजकर पीड़ितों को सरकारी मदद का भरोसा भी दिलाया। सनद रहे कि उमिला गांव के पंचराम, जगरनाथ और कल्पनाथ की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इसमें इन लोगों के झोपड़ी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने आज राजस्व टीम भेजकर पीड़ितों को 50 हजार रुपए प्रदान किया। वहीं, सरकार द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात कही। उधर, आर्थिक सहायता मिलने पर पंचराम, कल्पनाथ और जगन्नाथ ने खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही इन्होंने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रति अपनी कृतज्ञता भी जताई। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रतिनिधि उमेश चंद तिवारी, तहसीलदार सदर जनार्दन जी, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।

1000358414.jpg