भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने जिले के रिक्त पदों के नामों की घोषणा की

संतकबीरनगर : भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने जिले के रिक्त पदों के नामों की घोषणा की इसी क्रम में अजय यादव भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी द्वारा जिले में तीन उपाध्यक्ष , तीन जिला महामंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक जिला सह कोषाध्यक्ष,एक मीडिया प्रभारी,एक जिला सह कार्यालय प्रभारी व सह नोबल मीडिया प्रभारी बनाए गए है। भाजपा पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को वधाई दी। एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक गणेश चौहान , जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।