भाजपा बूथ सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान की आयोजक सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जताया आभार

संतकबीरनगर खलीलाबाद के मुख्यालय स्थित कृष्ण मैरिज हॉल में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह के आयोजक सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बूथ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है जो सम्मेलन में साफ नजर आया सभी कार्यकर्ताओं ने एकजूटता का परिचय देकर बूथ सम्मेलन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी की उपलब्धि उपलब्धियां भी गिनाई। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ महाराज जी के नेतृत्व मे प्रदेश तरक्की व विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

1000298117.jpg