संतकबीरनगर DM महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को कराया अन्नप्राशन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुुुभारंभ लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए जिम्मेदारी पूर्वक कार्यों का निर्वहन एवं ग्रामीण स्तर पर संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जिम्मे बड़ी जिम्मेदारी होती है।

IMG_20220917_083022.jpg