इंडस्ट्रियल एरिया में जनपद के पुरोहितों का होगा समागम

ऐतिहासिक होगा पुरोहित सम्मान समारोह

इंडस्ट्रियल एरिया में जनपद के पुरोहितों का होगा समागम

ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर किया जायेगा सम्मानित

संतकबीरनगर। ब्राह्मण शिरोमणि परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ऐतिहासिक होगा। पुरोहित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दुर-दराज से आए ब्राह्मणो को किया जाएगा सम्मानित। बताते चलें कि पुरोहित सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में इंडस्ट्रियल एरिया में 10 मई दिन शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व एवं ब्राह्मण शिरोमणि परशुराम जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक द्वारा आयोजित किया गया
है।श्री पाठक ने बताया की वर्तमान समय में जहां ब्राह्मणों की शुधि लेने वाला कोई नहीं है और हर जगह इनकी उपेक्षा की जा रही है ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मणों को सम्मानित किया जाएगा।

1000306284.jpg