8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

in #santkabirnagar2 years ago

संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद के एचआर इंटर कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद व मुरलीवादन से हुई। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में मुख्य अतिथि प्रभारी प्रमुख सचिव नगर विकास, रजनीश दुबे और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रहे। साढे़ छह बजे योग शुरु हुआ। 45 मिनट तक बड़ी की संख्या में लोगों ने योग किया। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप योगासन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग शरीर, श्वास, मन को जोड़ता है। योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ, सकारात्मक रहते हैंFB_IMG_1655785483696.jpg

Sort:  

करे योग रहे निरोग

अच्छी पहल