असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे संरकबीरनागर के विधायक अंकुर राज तिवारी

in #santkabirnagar2 years ago

FB_IMG_1656604492521.jpg
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये सदर विधायक अंकुर राज तिवारी 5 लाख रुपये का दान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट

संतकबीरनगर:- असम में आई खतरनाक बाढ़ के चलते लोग पानी और खाने पीने की भी कमी से भी जूझ रहें है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऐसे में विधायक अंकुर राज तिवारी ने असम के लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने सीएम रिलीफ फंड में 5 लाख रुपये का दान किया है।

इस मदद को लेकर राज्य के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें सराहा। उन्होंने लिखा, विधायक अंकुर राज तिवारी ने सीएम रिलीफ फंड में 5 लाख रुपये का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। यह योगदान हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने में एक महत्वपुर्न कदम है।

Sort:  

बहुत ही सराहनीय कार्य

विधायक जी का सराहनीय कार्य