राज्य मंत्री व विधायक अंकुर राज तिवारी पहुंचे धनघटा विधायक गणेश चौहान के कैंप कार्यालय।

रवीन्द्र जायसवाल राज्य मंत्री के साथ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी पहुंचे धनघटा विधायक गणेश चौहान के कैंप कार्यालय।IMG-20220826-WA0022.jpg राज्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत।

संतकबीरनगर। जिले में कार्यों की समीक्षा बैठक करने पहुंचे
उ.प्र. के प्रभारी मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल ( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग) एवं खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक मा०अकुर राज तिवारी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद धनघटा विधायक गणेश चौहान के घर व्यावहारिक मुलाकात में पहुंचे जहां पर स्टाम्प पंजीयन मंत्री और अंकुर राज तिवारी का गणेश चौहान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री के साथ बैठकर सदर विधायक और घनघटा के विधायक ने क्षेत्र के समुचित विकास पर चर्चा करते हुए दोआबा क्षेत्रों में बिगड़ती हुई विद्युत व्यवस्था एवं बाढ़ से लोगों की फसलों की क्षति के विषय में चर्चा की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह , पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया, जिला मंत्री अशोक यादव , जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , मंडल अध्यक्ष महोदय श्री राजीव गुप्ता , मंडल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह , मनोज चौहान , अनुपम पांडेय , सर्वेश पांडेय ,वीरेंद्र चौहान , दुर्गेश तिवारी , सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ||