बखिरा- भैंसठ सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में रोष, किया प्रदर्शन

संतकबीरनगर। बखिरा- भैंसठ मार्ग रविवार की भोर में हुए बारिस से जलजमाव से भर गया। जिम्मेदारों की उपेक्षा की वजह से इस रास्ते अक्सर आने जाने वाले 15 गांवो के लोगो को लगातार दूसरे वर्ष भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। लोगो ने बखिरा -भैंसठ मार्ग की सड़क का सतह ऊंचा करके सड़क निर्माण की मांग जिलाधिकारी से किया है।
IMG-20220524-WA0004.jpgसामाजिक कार्यकर्ता हरिओम बक्शी, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवल तिवारी, जवाहर दूबे, अनिल गुप्ता दिग्विजय वर्मा, बबूनने मिश्रा, जलेश्वर ने कहा कि बखिरा- भैंसठ मार्ग 25 वर्ष पहले पीडब्लूडी द्वारा निर्मित किया गया था, लेकिन इस रास्ते भारी वाहनों की आवाजाही होने से सड़क टूट गई थी। सांगठ, मलेन, भगवानपुर, अजगरा, कोडरी, खुटवा, भैंसठ समेत पन्द्रह गांवो की हजारों की आबादी इसी मार्ग का उपयोग करती है। खलीलाबाद- मेहदावल मुख्य मार्ग से निकले बखिरा- भैंसठ लिंक मार्ग की सड़क का सतह नीचे होने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या पैदा हो जाती है। हालांकि बारिस का पानी एक साल पहले तक पोखरे में चला जाता था, लेकिन एक साल पूर्व भंगेश्वरनाथ पोखरे का निर्माण कार्य शुरू होने से बरसात का पानी पोखरे में जाने के बजाए अब सड़क पर ही एकत्रित हो रहा है। इससे बारिस के मौसम में आसपास रहने वाले दर्जनो परिवारों का घरो से निकलना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों व बाइक चालको को मुख्य मार्ग तक जाने के लिए घोर मुसीबत होती है। कई बाइक सवार जलजमाव भरे सड़क में गिरकर घायल हो चुके है। लोगो ने बखिरा-भैंसठ को पांच सौ मीटर लम्बाई तक आधा मीटर ऊंचा करने व पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग किया है।IMG-20220524-WA0005.jpg