UP के संतकबीरनगर जिले में बाढ़ पीड़ितों में राहत किट वितरण

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार एवं राजस्व टीम द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित गांवों में यथा आगापुर उर्फ गुलरिहा, छपरा मगर्वी (कुर्मियाना टोला) चपरा पूर्वी आदि के बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत किट वितरण IMG-20221018-WA0074.jpgकराया गया।
उन्होंने बताया कि राशन किट आदि बाढ़ चौकी, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया पर भी किया गया है। तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित ग्राम नरायनपुर के बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत किट वितरण का कार्य कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल चकिया पर प्रारम्भ हो गया है तथा बाढ़ प्रभावित ग्राम नरायनपुर एवं अन्य प्रभावित गॉवों में पशुओं हेतु भूसा-चारा का भी वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील धनघटा के तिघरा स्थित बाढ़ राहत शिविर पर भी बाढ़ राहत किट का वितरण किया जा रहा है।

Sort:  

Good news