हज यात्रियों को लगा टीका, हज यात्रा के लिए प्रशिक्षित किया

संतकबीरनगर। हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ इस वर्ष हज यात्रा पर जिले से जाने वाले कुल 91 हज यात्रियों का टीकाकरण मदरसा मौलाना आजाद एंगलो अरेबिक स्कूल मोती नगर खलीलाबाद पर 27 हज यात्रियों को टीका लगा तथा मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां बाजार में कुल 20 हज यात्रियों को टीका लगा इस प्रकार कुल 47 हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण अधिकारी डॉ० एस रहमान ने उपरोक्त जानकारी दी। हज ट्रेनर मास्टर हाजी अख्तर आलम ने बताया कि कल छुटे हुए हज यात्रियों को मदरसा अतहरूल उलूम अमरडोभा तथा मदरसा मिस्बाह उल उलूम बिधियानी खलीलाबाद में शेष बचे हज यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक टीका लगाया जाएगा। हज प्रशिक्षक अख्तर आलम ने यह भी बताया कि जिले के सभी हज यात्रियों को हज यात्रा के लिए प्रशिक्षित IMG-20220601-WA0013.jpgभी किया गया। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज बैग प्रति हज यात्री दो पीस भी जिले के सभी हजयात्रियों को वितरित किया गया।
स्वास्थ टीकाकरण टीम में डॉ० इस्तियाक अहमद,डॉ० अहमद मुकीम,डॉ० रचना यादव,डॉ० अब्दुल कादिर,गोरखनाथ यादव,रीता राय,शालिनी पांडे,डॉ० जावेद अख्तर,डॉ० इस्तियाक अहमद,फौज़िया खान,रमेश चंद्र यादव,मोहम्मद कौसर खान,अमिता गौंड,सुषमा सोनी ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया।IMG-20220601-WA0009.jpg