खाटू श्याम जी के जयकारों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

श्याम नाम की धुन पर भी झूमते दिखे भक्त...
संतकबीरनगर श्याम सेवा समिति के सदस्यों और नगर के भक्तों द्वारा खाटू श्याम जी जयकारों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर खलीलाबाद से शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह निशान यात्रा पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। मंदिर में पहुंचकर निशान यात्रा समाप्त हुई ।
IMG-20220613-WA0046.jpgनिशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, दीन दुनिया के रखवाले, प्रभु खाटू हर दुख सारे आदि भजनों पर झूमते रहे। कई लोग श्याम नाम की धुन पर भी झूमते दिखे। श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष राम गोपाल रुंगटा उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंत्री अंकुर अग्रवाल, सदस्य कैलाश पति रूंगटा, गौरव रूंगटा, अभिनय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, श्याम रूंगटा, अभिषेक हिम्मत सिंहका आदि ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा गोला बाजार से होते हुए समय जी माता मंदिर पहुंची और वहां वापस होते हुए पुनः वापस होकर मंदिर परिसर में पहुंची। यहां पर विधि-विधान से निशान की पूजा-अर्चना करने के बाद उसे श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। निशान यात्रा श्रीमती रामरानी रूंगटा, शिवानी रूंगटा, खुश्वू रूंगटा, ममता चिरानिया, सरिता गुप्ता, तारा देवी, पूनम पाठक, स्वीटी शर्मा, सुप्रिया रूंगटा, स्नेह गुप्ता, पूजा रूंगटा, अलका, हेमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, आकांक्षा रूंगटा, नेहा पाण्डेय, संगीता विश्वकर्मा, रंजना त्रिपाठी, सविता पोद्दार, अलका शर्मा, दीपक रूंगटा, सुमित रूंगटा, शिवांग चिरानिया, यश रूंगटा, रघुपति सुलतानिया, महेश रूंगटा, जय गोविन्द पाठक, आशु शर्मा, पवन जायसवाल, प्रदीप हिम्मत सिंहका, राघव रूंगटा, कैलाश पति रूंगटा, सुमित रूंगटा, उमंश रूंगटा, उमंग छापड़िया, गोपाल जी अग्रवाल, जगदीश हिम्मत सिंहका अमित आदि भक्तगण शामिल रहे।IMG-20220613-WA0044.jpgIMG-20220613-WA0047.jpg