संतकबीरनगर जिले के कांग्रेस नेता इं. अमित कन्नौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व दलित समाज के हितों की लड़ाई निरंतर लड़ने वाले संतकबीरनगर जिले के रहने वाले इंजीनियर अमित कन्नौजिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मंगरिया, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश महेन्द्र सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष टीआर दिनकर ने इं. अमित कन्नौजिया को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।IMG-20220609-WA0037.jpg इनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर वेदपाल सिंह श्रीनेत, महेन्द्र कन्नौजिया, मीनू सिंह, विजय शुक्ला, मदन दास, योगेन्द्र कुमार, सतीश साहनी, पुनीत त्रिपाठी, अशोक आर्य, मायाराम, हलीम खान, साहुल आदि ने बधाई दी है।IMG-20220609-WA0038.jpg