भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं पर जिला स्तरीय बैठक किए गए कार्यों की समीक्षा

संत कबीर नगर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं पर एडीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान-2022 की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर  अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहें संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम में अब तक की विभिन्न गतिविधियों व कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियत्रण अभियान/दस्तक अभियान-2022 जो  विगत 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है, के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो का फीडबैक भी जनसामान्य से लिया जाता रहें।  
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने की दिशा में कार्य करे![IMG-20220721-WA0021.jpg](https://images.wortheum.news/DQmZbHdi2sLcjs5GDJJwJdE4MmMGzjeBswhA1DhNexP8xiy/IMG-20220721-WA0021.jpg)
Sort:  

बढ़िया खबर