भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद केसी यादव के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220707-WA0049.jpg
आरपी यादव ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवम् नाथनगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे कृष्णचंद्र यादव 'केसी' का जन्मदिन गुरुवार को सादगी के साथ मनाया गया। आरपी यादव गर्ल्स पीजी कॉलेज पहुंचने पर संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने अपने एमडी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। भाजपा के महुली मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता और नाथनगर मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्र के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्री यादव को उनके जन्मदिन की शुभकामना दिया। दोनो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय में केसी यादव ने केक काटा। इससे पहले सुबह से ही सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर केसी यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कुआनाें की तलहटी में मां सरस्वती का परचम फहराने वाले श्री यादव को जिले के तमाम सामाजिक, सियासी, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी दिग्गज हस्तियां ने भी उन्हें जन्म दिन की बधाई दिया। सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति के रूप में चर्चित श्री यादव ने जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे स्कूल के बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए सफलता के बुलंदी पर पहुंचने की सलाह दिया। भाजपा नेता राजीव गुप्ता और रत्नेश मिश्र ने कहा कि कृष्णचंद यादव का व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में इनके योगदान के प्रति समूचा क्षेत्र कृतज्ञ है। दोनों नेताओं ने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना किया। कृष्णचंद्र यादव ने उनके जन्मदिन पर स्नेह, प्रेम और सम्मान देने वाले हर एक शख्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में समाज और मानवता के हितों की रक्षा के लिए आत्मबल बढ़ाते रहने की अपील किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र के लोगों के उन्नति और खुशहाली की कामना किया। इस दौरान कमल नारायण द्विवेदी, राम मगन, सुखई, दिग्विजय यादव, घुरहू यादव, अमन शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।IMG-20220707-WA0049.jpg