करीए योग रहिए निरोग :डॉक्टर अखलाक अहमद

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220621-WA0045.jpgमहुली में मंगलवार को योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग गुरु ने योगा करा कर उसके फायदे को बताया और कहा कि मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर योगाभ्यास बहुत जरूरी है।इससे शरीर चुस्त दुरुस्त रहती है।नई सोच नई ऊर्जा का विकास होता है । योग करने के लिए योग संस्थाओं के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने जगह जगह योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पुलिस हेल्प यू ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग भारती सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम महुली स्थित आरके पैलेस मैरिज हाल के निकट भारतीय स्टेट बैंक के बगल में सम्पन्न हुआ। योग साधक छोटेलाल बर्मा ने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ और निरोग बनती है।योग सैकड़ों बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। योग दवा से बेहतर उपचार है। समाजसेवी सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर अखलाक अहमद ने बताया कि योग स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है।आज के आधुनिक परिवेश में तरह-तरह की बीमारियां मानव जीवन को जकड़ कर खोखला बना दें रही हैं।इन सभी बीमारियों से बचने के लिए निरंतर योगाभ्यास किया जाना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है । बीमारियों से छुटकारा पाने लिए योग क्रिया एक मात्र उपचार है। देश लोगों को इन सभी बीमारियों से बचाने के लिए संस्थाओं द्वारा जगह जगह योगाभ्यास का कार्यक्रम किया जा रहा है। योग क्रिया अपनाने के लिए महुली में योग साधकों ने संकल्प लिया कि अपने जीवन में निरंतर योग करते रहेंगे। इस मौके पर सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉक्टर अखलाक अहमद ने योग कार्यकर्ताओं को मिष्ठान करा कर योग भारती सम्मान देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से योग साधक छोटेलाल वर्मा, आशीष,सुभाष ,
छब्बू लाल जायसवाल
अमितचन्द्र शर्मा
भजुराम गुप्ता,
प्रमोद जायसवाल
दीनानाथ , सबरे आलम
दयानन्द गुप्ता
नरसिंह प्रसाद गुप्ता
अंकिता , सगुन , पलक , परी , पूनम आदि लोगों को योग भारती सम्मान देकर सम्मानित किया।