कृषि विज्ञान केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220816-WA0019.jpgके तहत कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र ,बगही के प्रांगण में प्रातः ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई , इसके उपरांत केंद्र के सभागार में माननीय श्री गणेश चन्द्र चौहान जी, विधायक धनघटा, उप कृषि निदेशक सन्त कबीर नगर ने आपने विभाग की चल रही योजनओ पर विस्त्रत जानकारी दी एवं गन्ना, उद्यान, पशुपालन, मछली, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे , इस क्रम में डॉ आर के निगम, पशु चिकित्सा अधिकारी हैंसर ने पशुपालन विभाग की योजनाओं, पशुओं के स्वास्थ्य प्रवंधन पर जानकारी दी। श्री श्याम करन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष / प्रगतिशील कृषक ने किसानों से अच्छी खेती करने की सलाह दी। श्री सुरेंद्र राय प्रगतिशील कृषक जी ने किसानों को सब्जी की खेती एवं गन्ने से गुड बनाने पर ज़ोर दिया एवं केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप सिंह कश्यप, जी ने पशु चारा प्रवंधन पर किसानों को जानकारी दी, डॉ राघवेंद्र विक्रम सिंह ने किसान भाइयों से इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम अपनाने की सलाह दी, डॉ रत्नाकर पाण्डे जी ने सूखा की स्थति मे धान की फसल का प्रवंधन कैसे करें, डॉ देवेश कुमार ने मशीनों से खेती कैसे करें तथा लेज़र लैंड लेवलर का प्रयोग कैसे करे पर प्रकाश डाला , डॉ तरुन कुमार ने आगामी सीजन मे सब्जियों कि खेती के वारे मैं कृषको मैं साझा किया। तथा जनपद के भिभिन्न विभागों से आये प्रगतिशील किसानों को माननीय विधायक, उप कृषि निदेशक, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र संत कबीर नगर, एवं समस्त विभागों से आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रगतिशील 75 किसानों को सम्मान सम्मान पत्र, राष्ट्रध्वज एवं आम पौध देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं बंधुता तथा देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को खेती कैसे करें के गुर बताये एवं किसानों की आय दो गुनी कैसे हो उस पर विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक महोदय ने राष्ट्र निर्माण में कृषकों की भूमिका के बारे में बताया। मा श्री विधायक जी ने केन्द्र के प्रझेत्र को ठीक करने और सही तकनीक से खेती करने पर जोर दिया। उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे राघवेंद् सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार ब्यक्त किया!IMG-20220816-WA0019.jpg