कस्बा महुली में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने पैदल गश्त करके लोगो को दिया सुरक्षा का भरोसा

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220719-WA0079.jpg
तेज तर्रार इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने महुली थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मय फोर्स के साथ महुली तिराहे पर पैदल गश्त करके महुली थाना क्षेत्र के लोगों को भयमुक्त रहने का भरोसा दिया। महुली कस्बा में भ्रमण के दौरान लोगो को जागरूक भी किया। उन्होंने थाना महुली इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह ने लोगो से कहा कि भयमुक्त रहे।इस दौरान पुलिस टीम के साथ जीप स्टैंड तिराहे से हरिहरपुर मोड़ और वहां से वापस लौटकर बाजार तक दुर्गा मंदिर तक पैदल गश्त किया।उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगो को सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। आम जनता की सुरक्षा के लिए हम सदैव तत्पर है। भ्रमण के दौरान एसआई नत्थू प्रसाद, हेडकांस्टेबल मोहम्मद आरिफ खां, कांस्टेबल अजीत कुशवाहा, दीपेश सिंह, महिला कांस्टेबल मनीषा, प्रिया गुप्ता,हेडकांस्टेबल अनिल यादव,श्रवण कुमार, उमेश यादव, सौरभ, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।