रमजान का दूसरा अशरा,मिलेगी मगफेरत-तौफीक

संतकबीरनगर। रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। मगफेरत का ये अशरा गुरुवार की शाम यानी 10 रमजान को इफ्तार के बाद से शुरू हो गया है। इस अशरे में रोजेदार अल्लाह से मगफेरत तलब करेंगे। उन्हें गुनाहों से माफी मिलेगी। तौफीक अहमद ने कहा इस अशरे में रोजेदारों को अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए।
रमजान में तीन अशरे होते हैं। एक अशरे में 10 दिन होते हैं। इस तरह रमजान के 30 दिनों को तीन अशरे में बांटा गया है। एक रमजान से 10 रमजान तक पहला अशरा रहमत का है। तौफीक अहमद ने कहा इस अशरे में अल्लाह पाक अपने बंदों पर रहमत नाजिल करता है। दूसरा अशरा मगफेरत का है। यानि गुनाहों से माफी का। ये अशरा 10 रमजान से शुरू होकर 20 रमजान तक है। रमजान के महीने में रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। इस अशरे में गुनाहगारों की तौबा कुबूल की जाती है। इसलिए इस अशरे में रोजेदारों को गुनाहों के लिए माफी तलब करनी चाहिए।