संतकबीरनगर-शिकोहरा गांव निवासी दुर्गेश पाठक बनें आप विधायक

in #santkabirnagar2 years ago

IMG-20220626-WA0203.jpg

संतकबीरनगर-दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को हुए मतगणना में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा के शिकोहरा गांव निवासी दुर्गेश पाठक विधायक चयनित हुए है। उनके विधायक चुने जाने पर शिकोहरा गांव व आसपास क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
पूर्व प्रधान मथुरा पाठक ने बताया कि दुर्गेश उनके सबसे बड़े लड़के है। छोटा लड़का भुआल पाठक गुङगांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दुर्गेश पाठक इलाहाबाद से समाजशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट है। वह दिल्ली स्थित एक कोचिंग संस्थान में अध्यापन कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अप्रैल 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अन्ना हजारे के आमरण अनशन से प्रभावित होकर आंदोलन से दुर्गेश जुड़े थे। बाद में केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से आप पार्टी की सद्स्यता ले लिया। पिछली बार चुनाव में विधायक का चुनाव लड़े थे, लेकिन पराजित हो गए थे। इस बार पुनः राजेन्द्रनगर विधानसभा सीट से हुए उपचुनाव में भाग लिया था। रविवार को हुए मतगणना में दुर्गेश ने चुनाव जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। बताया कि दुर्गेश के चुनाव में भाग लेने की वजह से पूरा परिवार बहुत ही उत्साहित था। बेटे की जीत के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पूरा परिवार एक पखवारा पहले ही दिल्ली चला गया था। तभी से वह दिल्ली में है। शिकोहरा गांव व आसपास क्षेत्र व शुभचिंतकों द्वारा बेटे की जीत की बधाईयों का सिलसिला जारी है

Sort:  

शानदार कवरेज

Good job