संतकबीरनगर-2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता,जल संचय पर हुई गोष्ठी

in #santkabirnagar2 years ago

IMG20220922125808.jpg

सेमरियावां-वृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार सेमरियावां में भारतीय जनता पार्टी के सेमरियावां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें जलसंचय पर जोर दिया गया तथा आने वाले जलसंकट पर चिंता व्यक्त की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष
जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पार्टी एक विचारधारा है तथा पार्टी कार्यकर्ता समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान और और आने वाले संकट से उबारने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर तक राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और कार्यकर्ता समाज के लिए काम करती है। स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य अभियान तथा अन्य प्रकार की योजनाओं से देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल का संकट न हो इसलिए जल का संचय करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे टोलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे कि जल का दुरूपयोग न करें।
इस दौरान मुख्यरूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,जिला मंत्री अनिल पांडेय,मंडल अध्यक्ष कांटे राम नयन शर्मा,मंडल अध्यक्ष सेमरियावां राम सागर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम पुरूषोत्तम गुप्ता, गोविंद जयसवाल,संतराम वरूण,अशोक चौरसिया,एजाज अहमद,अफजल अहमद,बहरैची यादव,रामतेज चौधरी,मीना देवी,इंद्रपाल गुप्ता, महेन्द्र चौरसिया, राजकुमार लोधी, ओमप्रकाश, राजकुमार कन्नौजिया तथा अभिमन्यु चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sort:  

आप कि सभी खाबर को लाईक कर दिया है

7 day news like done please like my news sir ji