गणेश कुमार ने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष
संतकबीरनगर
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के खलीलाबाद ब्लाक का अधिवेशन एवं चुनाव ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी विजय कुमार यादव एवं सौरभ कुमार की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे।
चुनाव मैदान में गणेश कुमार और पवन कुमार भारती ने नामांकन किया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। कुल 297 मत पड़े। इसमें गणेश कुमार 197 मत मिलें वहीं दूसरे प्रत्याशी पवन कुमार भारती को 98 मत मिले। इस चुनाव गणेश कुमार ने 99 मत के अंतर से जीत दर्ज की। ब्लॉक महामंत्री पद पर आनंद कुमार को 214 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राजेश कुमार मौर्य को 81 मत प्राप्त हुए दो मत इनवैलिड हुए। इस प्रकार आनंद कुमार को 133 मतों से विजई घोषित किया गया।
👍👍💐💐💐