आप अपनी शिकायतें ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी कर सकते हैं- एसपी सोनम कुमार

-आप अपनी शिकायतें ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी कर सकते हैं- एसपी सोनम कुमार Screenshot_20220607-221404.jpg

-दुधारा थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का एसपी सोनम कुमार ने किया उद्घाटन

सेमरियावां।संतकबीरनगर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने दुधारा थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा गणमान्य लोगों को भी संबोधित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने कहा कि आज का यह दौर तकनीक का है। आप अपनी शिकायतें ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी कर सकते हैं ताकि समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली के मूल्यांकन के लिए ट्विटर हैंडल पर डायरेक्ट पोल अभियान चलाया जा रहा है जिस पर आप अपनी राय दे सकते हैं ताकि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार किया जा सके। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान तहसीलदार सदर शेख आलमगीर, थानाध्यक्ष सर्वेश राय, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अनिरुद्ध सिंह, अमित कुमार चतुर्वेदी, अमरनाथ यादव, मुनीरूल हसन चौधरी, मुहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी, मुहम्मद सुलेमान चौधरी, फरीद अहमद, अफजाल अहमद, शमीम अहमद, विनय सिंह, योगेन्द्र कुमार, इकबाल अहमद, मुहम्मद हनीफ खां, महफूज़ अहमद, उबैद अशरफ, कलीमुल्लाह, अबूबकर, अब्दुल हक, मुहम्मद अहमद, मुहम्मद रमजान, इसरार अहमद, अब्दुल कलाम, मुहम्मद साकिब, नसीर अहमद, मुहम्मद यूसुफ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।