अरबपति कारोबारी पालोनजी मिस्त्री नहीं रहे

in #santkabirnagar2 years ago

Screenshot_20220629-101204_Facebook.jpg
अरबपति कारोबारी और शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वे 93 साल के थे। मिस्त्री का एसपी समूह 18.4 फीसद हिस्सेदारी के साथ टाटा समूह का सबसे बड़ा शेयरधारक है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को आधी रात के बाद दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर नींद के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि वह पालोनजी के निधन से दुखी हैं। मोदी ने कहा, ‘उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।’मिस्त्री को 2016 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मिस्त्री के निधन को एक युग का अंत बताया। नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई समेत अन्य मंत्रियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।