वृद्धाआश्रम में लगाया गया जागरूकता शिविर

in #santkabirnagar2 years ago

संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्वानुमति से 19 मई को खलीलाबाद स्थिति वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा की गई। वृद्धाश्रम में उपस्थित संवासियों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन के संबंध में जानकारी दी गयी। कुछ संवासियों द्वारा आधारकार्ड न बन पाने की समस्या बताई गई। जिनका मूल निवास बस्ती में हैं किंतु वहाँ अब कोई रहता नहीं है जिस कारण से उनका बस्ती से आधार कार्ड नहीं बना है। संवासियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गयी। कुछ संवासियों को दमा/सांस लेने में तकलीफ़ है जिसके लिए आवश्यक उपचार कराए जाने हेतु प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। महिला संवासियों में सुभावती द्वारा पेंशन ना मिलने की बात कही गयी। जिसके बारे में प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि पूर्व में निराश्रित पेंशन मिल रही थी जो वर्तमान में नहीं मिल रही है। वृद्धाश्रम का इस दौरान निरीक्षण भी किया गया। वर्तमान में कुल 30 संवासी हैं जिसमे 21 पुरुष और 8 महिलाये हैं। संवासियों द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बतायी गयी।IMG-20220520-WA0003.jpg