भगवामय हुई कबीर की धरती, हाथ में केशरिया ध्वज के साथ जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा शहर

in #santkabirnagar9 months ago

प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी समेत हजारों रामसेवक एवं राम भक्त शोभायात्रा में शामिल रहें...

संतकबीर नगर : शनिवार को श्रीरामलला के पूजित अक्षत के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल से निकली इस कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर प्रभु जय श्री राम के जयकारों से गूंजता रहा। कलश यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि अयोध्या में बनाया जा रहा मंदिर हिंदू समाज की एकता का प्रतीक है। अगर हिंदू समाज एकत्रित नहीं हुआ तो संस्कृति और धर्म का संरक्षण नहीं हो पाएगा। जिला प्रचारक राजीव नयन जी ने कहा कि अयोध्या श्री राम जन्मभूमि से से आया पूजित अक्षत प्रत्येक घरों तक पहुंचाने की योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बना चुका है। उसी क्रम में अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचने का संकल्प लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अभियान प्रमुख नित्यानंद जी ने कार्यक्रम का नेतृत्व बेहतर ढंग से किया। वहीं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रभु श्री राम 500 साल बाद अपने घर में जा रहे हैं। इसको लेकर पूरे हिन्दू समाज में उत्साह है। घर-घर दीपावली जैसा उत्सव है। शोभा यात्रा को लेकर जिले के लोगों में भारी उत्साह है। इस कार्यक्रम में सभी राम भक्तों के शोभा यात्रा का भ्रमण किया , जिसमे किन्नर समाज, सिक्ख, जैन, आर्य समाज, गायत्री परिवार, ब्रम्हकुमारी, खाटू श्याम, सहित दर्जनों राम भक्तों की टोली मनमोहक झांकियों का दृश्य रहा। जिसमे भगवान राम दरबार सहित अन्य झांकियां रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, मातृशक्ति का कलश यात्रा, मातृशक्तियों का बुलेट यात्रा निकली। हर जगह राम भक्तों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी किया और जगह-जगह जय श्री राम के नारे भी गूंजते रहे। दौरान सांसद प्रवीण निषाद, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, प्रदीप सिंह सिसोदिया, डॉ. केसी पांडेय, श्रवण कुमार अग्रहरी, अमित जैन, प्रिंस वर्मा, डीएन शुक्ला, चेयरमैन जगत जायसवाल, इंजीनियर नितिन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कैलाश रूंगटा, सत्येंद्र राय, प्रभाकर त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

कलश यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा

संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शनिवार को निकली श्रीराम जन्म भूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा का स्वागत एचआर इंटर कॉलेज के पास प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कलश यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने वालोें में प्रबंधक अमर नाथ रूंगटा, प्रीतपाल सिंह, अखिलेंद्र सिंह, महेश रूंगटा, कैलाश पति रूंगटा, इंद्रशेखर सिंह गुड्डू, विपिन जयसवाल,अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार बरडिया, अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, डाॅ. राकेश कुमार सिंह, सुनील मिश्रा, रमेश चंद्र, अंकित कुमार, अभिषेक भट्ठ, नरेंद्र नाथ पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे

IMG_20231231_171704.jpg

Sort:  

जय श्री राम🚩