स्वच्छ विद्यालय सर्वेक्षण में संतकबीर नगर मंडल में अव्वल

Screenshot_20220518-121307.jpg

संतकबीर नगर : बेसिक शिक्षा विभाग में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले पात्र विद्यालयों का सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन चल रहा है। विद्यालयों में अंकों के आधार पर स्टार दिए जाएंगे। अब तक के सर्वे प्रगति में संतकबीर नगर जनपद मंडल में पहले स्थान पर है। 89.65 प्रतिशत की प्रगति से प्रदेश में चौथा स्थान है। मंडल में बस्ती जनपद 33.28 प्रतिशत से दूसरे व सिद्धार्थनगर 05.26 प्रतिशत प्रगति से तीसरे पायदान पर है।

भारत सरकार द्वारा सर्वे के लिए पूर्व में 15 मई तक का समय निर्धारित किया गया था। पात्र विद्यालयों का सर्वेक्षण पूरा न होने पर अब 21 मई तक का समय तय किया गया है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत साफ सुथरे विद्यालयों का चयन करने के लिए दी गई जानकारियों का सत्यापन करने को समग्र शिक्षा अभियान की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट आनलाइन दर्ज हो रही है। सर्वे में ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के सभी जिले के विद्यालयों की रेटिग होगी। परिणाम घोषित करके विजेता विद्यालय को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।