कमाने जा रहे युवक की लाश मिलने से हड़कंप

संतकबीरनगर।IMG-20220619-WA0149.jpgबेलहर थानाक्षेत्र के जंगल बेलहर ग्राम पंचायत के लोहरौली मिश्र गांव निवासी सन्तोष पुत्र बनारसी (26) शुक्रवार को शाम अपने घर से सूरत कमाने हेतु निकला था।परिजनों ने बताया कि समाचार पत्रों के मध्यम से सूचना मिली कि रैना पेपर मिल के पास एक युवक की लाश मिली है।सूचना पर जब वह लोग वहां गए तो मृतक युवक उनके परिवार का संतोष निकला।इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक सन्तोष की मृत्यु की सूचना सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।हालांकि एसओ बेलहर ने पूछने पर बताया कि इस सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मृतक सन्तोष की पत्नी मीना (24) दहाड़ मार कर रो रही है और कह रही है कि मेरे बच्चों का अब कौन सहारा होगा।इस हादसे के कारण पूरा गांव गमगीन हो गया है।पिता बनारसी का कहना है कि हमारे दो बेटे थे बड़े का नाम सन्तोष और छोटे पुत्र का नाम जितेन्द्र है।बडा बेटा सन्तोष बहुत ही होनहार लड़का था जिसे ईश्वर ने आज छीन लिया यही कह कर दहाड़ मर रोने लगा यह देख कालेज कांप उठा।माता मलती देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।सन्तोष के दो बच्चे हैं।बिटिया साक्षी 2 वर्ष तथा मीनाक्षी 8 माह की है।वह पत्नी को अपनी ससुराल भरपूरवा(मगहर)छोड़ कर एक दिन पहले घर वापस आया था।IMG-20220619-WA0148.jpg

Sort:  

न्यूज पढ़ा करो साहब