ऐतिहासिक पदक जीतने के बाद भावुक हुए सौरव घोषाल, पत्नी को गले लगाकर खूब रोए

in #santkabirnagar2 years ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतने के बाद सौरव घोषाल भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने भले ही कांस्य पदक जीता हो, लेकिन उनका यह पदक स्वर्ण से भी बेहतर है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। इसमें एक पदक स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल का भी था। सौरव ने पुरुष एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पदक जीतने के साथ ही सौरव काफी भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका यह पदक उनके लिए कई मायनों में खास था। सौरव ने भले ही कांस्य पदक जीता हो, लेकिन उनका कांसा किसी स्वर्ण पदक से भी ज्यादी कीमती है।

यह पदक जीतने के साथ सौरव देश के पहले स्क्वैश खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल प्रतियोगिता में कोई पदक जीता है। वो इससे पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब वो दीपिका पल्लीकल के साथ टीम में थे। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।sourav-ghoshal_1659607659.jpeg