पूर्व मंत्री के बेटे को लगी गोली

Screenshot_20220807-171028_Chrome.jpgघरवालों के मुताबिक पिस्टल साफ करने के दौरान हुआ हादसा

  • लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
    धनघटा/ संतकबीरनगर। सपा के पूर्व मंत्री के छोटे बेटे को शनिवार देर शाम लखनऊ स्थित आवास पर रहस्मय हाल में गोली लग गई। गोली कंधे में बाए तरफ लगने की बात बताई जा रही है। परिजन आनन-फानन में घायल को लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है, जहां वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
    महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी का परिवार लखनऊ के गोमतीनगर में रहता है। शनिवार देर शाम 23 वर्षीय उनके छोटे बेटे आकाश मांझी को रहस्मय हाल में गोली लग गई। गोली बांए तरफ कंधे में लगी है। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में गए तो आकाश घायल पड़े थे। परिजनों ने आनन- फानन में घायल को लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री शंखलाल बसपा और सपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री रहे। जबकि सपा के अखिलेश की सरकार में कैबिनेट मंत्रिमंडल में समाज एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे। पूर्व मंत्री किसी तीर्थ स्थल पर भ्रमण पर गए हैं और वर्तमान में मथुरा में हैं। पूर्व मंत्री की बड़ी बेटी ममता मांझी ने बताया कि उसके छोटे भाई आकाश घर के कमरे में लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पिस्टल से फायर हो गया और गोली भाई के बांए कंधे के पास लगी। घायल भाई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। भाई की हालत खतरे से बाहर है।