मौसम का मिजाज बदला, बारिश से मिली राहत

in #sant2 years ago

IMG_20220523_183153.jpgसंतकबीरनगर। शनिवार देर रात मौजम का मिजाज अचानक बदल गया है। तेज हवा के साथ कुछ क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। हालांकि कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था। इस बीच शनिवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला सहित कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधा घंटे हुई बारिश के कारण तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियत रहा।