फरीदाबाद की एक ऐसी झील जिसका नाम शुरू होता है मौत से, जानिए यहां की रहस्यमयी कहानी

in #sanjay2 years ago

डेथ वैली लेक वास्तव में देखने लायक है। यह मानव द्वारा बनाई गई झील है, जिसके पानी की कुछ रहस्यमयी कहानियां हैं। इस झील में अक्सर ही किसी न किसी की मौत की खबरें आती रहती हैं, इसलिए इसे खूनी झील कहा जाता हैl
आपने भारत की कई झीलों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताएंगे , जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि कुछ लोग इसे अभिशाप कहते हैं, तो कुछ इसे चमत्कार। लेकिन सच्चाई यह है कि फरीदाबाद की डेथ वैली शहर में बचे एकमात्र ईकोसिस्टम में से एक है, जो लोगों को शांति प्रदान करती है। फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित डेथ वैली सात खानों का एक संग्रह है , जो बाद में नेचुरल क्रिस्टल वॉटर से भर दी गई। झील काफी गहरी है और यहां तैरना बैन है। दुर्भाग्य से, इस स्थान पर कई घटनाएं हुई हैं, इसलिए इस स्थान की यात्रा करते समय पर्यटकों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी जाती है। एक नीजि संपत्ति होने के कारण इसे हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा गया। लेकिन अब इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां जीवों से भरपूर इस घाटी में राजपूत काल की ऐतिहासिक संरचनाओं के खंडहर भी देखने को मिलेंगे। स्थानीय लोगों के लिए अब यह जगह एक शानदार पिकनिक स्पॉट बन गई है।
डेथ वैली में से एक खूनी झील के नाम से मशहूर इस लेक को भारद्वाज झील के नाम से भी जाना जाता है। खूनी झील कहलाने वाली इस झील के नाम के पीछे एक लंबी कहानी है। झील नीले पानी से भरी हुई है, जो लोगों को आकर्षित करती है। आपको बता दें, 1991 में यहां खुदाई हुई थी, वो खुदाई भू जल को छू गई और बाद में ये प्राकृतिक झील बन गई।
डेथ वैली की कई झीलों में से एक खूनी झील ने कई लोगों को निगल लिया है। पिछले कुछ सालों में स्थानीय लोगों के बीच यह खूनी झील के नाम से फेमस हुई है। यहां के लोग मानते हैं कि यह झील हर साल 3 लोगों को निगल लेती है। काफी हद तक लोग इस बात पर विश्वास करने लगे हैं, क्योंकि यहां पिछले कई सालों में डूबने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य रूप से झील में रहस्यमयी मौतों के कारण इसका नाम डेथ वैली नाम पड़ा। झील काफी गहरी है लेकिन इसके बावजदू भी इसके चारों ओर न कोई गार्ड रहते हैं और न ही कोई सुरक्षा सावधानी बरती जती है। लेकिन फिर भी ये दिल्लीवासियों के लिए दोस्तों और परिवार के साथ वीकेंड बिताने के लिए सबसे सुंदर डेस्टीनेशन में से एक है। यदि आप दिल्ली के आसपास के डिस्को, नाइट लाइफ और ऐतिहासिक स्मारकों से ऊब चुके हैं, तो इस बार फरीदाबाद की डेथ वैली के अलावा आसपास की जगहों की भी यात्रा कर सकते हैं।navbharat-times (1).jpg

Sort:  

Good work