बसुंधरा राय अध्यक्ष व राजेश प्रजापति बनें महामंत्री..

in #sangh2 years ago

IMG-20220801-WA0285.jpgबलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा संघ को मजबूत करने के लिए सक्रिय शिक्षामित्र के आह्वान पर वसुंधरा राय को ब्लॉक मुख्यालय हनुमानगंज की कमान सर्वसम्मति से सौंप दी गई। जबकि महामंत्री राजेश प्रजापति को बनाया गया। उपाध्यक्ष सोनम मिश्रा व शिवजी यादव और संरक्षक हरेराम यादव को चुना गया। इससे शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के शिक्षामित्रों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। अमित चेला मिश्र ने कहा कि श्रीमती राय के आने से हनुमानगंज में अवस्थित समस्त महिला साथियों में उत्साह का संचार होगा। अमृत सिंह ने कहा कि वसुंधरा राय बेहद ऊर्जावान ओजस्वी महिला हैं। इनके अध्यक्ष बनने से विगत 5 वर्षो से निराश हुए शिक्षा मित्रों के आशाओ पर श्रीमती राय पूर्ण रूप से खरी उतरकर सकारात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण करके आगे बढ़ाएगी। दिलीप प्रसाद ने सबके निर्णय पर गहरी ख़ुशी जाहिर करते हुए बसुंधरा राय को बधाई दिए। पूनम मौर्य ने कहा कि संघ ने श्रीमती राय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर उत्तम कार्य किया हैं। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने वसुंधरा राय को बधाई देते हुए भविष्य में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ में एक नई उंचाई पर ले जाएंगी। शुरू से ही श्रीमती राय ऊर्जावान सदस्य रही हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही हैं। बधाई देने में निर्भय कुशवाहा, गौतम प्रजापति, विनय निगम, राजीव कुमार, माया यादव, शोभा सिंह, ममता मिश्रा, पूनम मौर्य, अनीता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी दुबे, रम्भा, सारिका, सोनम मिश्रा, विजय लक्ष्मी सिंह मंजू उपाध्याय स्वेता तिवारी, आदि लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दिए।IMG-20220801-WA0286.jpg