54 वां दीपोत्सव 11 हजार जलाए गए दीपक

in #sandila2 years ago

संडीला। हरदोई
नगर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में धूमधाम से 54 वां दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं सहित भक्तों ने शिरकत की।

बताते चलें कि यहां संडीला शैक्षिक एवं विकास सेवा समिति की ओर से प्रत्येक अमावस्या को मंदिर के तालाब की सीढ़ियों पर 11 हजार मिट्टी के दीयों को जलाया जाता है। शुक्रवार को नवरात्रि की पूर्व संध्या पर यहां नगर सहित क्षेत्र की हजारों की संख्या में महिलाओं ने इस दीपोत्सव तथा माता शीतला की आरती में भाग लिया। दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंची विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विधि विधान से माता शीतला का पूजन अर्चन किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पांच वर्षों में विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी व एपीओ मनरेगा आलोक अस्थाना, संजय सिंह, राजनिर्मल ने मंदिर में सीलिंग पंखे दान किए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी, सर्वेश यादव, अनुराग त्रिपाठी, बसंतू, रवि, छोटू, संदीप, महेंद्र सहित लोग मौजूद रहे।