सामुदायिक विवाह के बंधन में बंधे 274 जोड़े, अधिकारियों ने दी बधाई

in #samuhik2 years ago

वधू के खाते में भेजे गए 35 हजार रुपये

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में के अंतर्गत उपहार स्वरूप लड़की के खातें में 35 हजार रुपये की धनराशि सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर वधू को कपड़ा, अटैची आदि दिया गया। इसके अलावा वन विभाग द्वारा एक-एक आम का पौधा भी दिया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर कोरोना जांच टीम द्वारा आवश्यकतानुसार आगंतुकों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया।

संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बुधवार को भव्य तरीके से आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न गांव से आए 274 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह को सकुशल सम्पन्न कराया गया। सभी जोड़ों को जरूरत के सामान के साथ ही उन्हें एक पौधा भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायकों के साथ ही डीएम, एसपी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर वर और वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

कुल 274 जोड़ों में धनघटा तहसील के 75, मेंहदावल तहसील के 105 एवं खलीलाबाद तहसील के 94 जोड़ों का विवाह सकुशल एवं धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह तीन पाली में हुआ। ताकि अधिक भीड़ न हो। विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान के साथ ही जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बेटियों की शादियां पूरे सम्मान कराई जा रही है। प्रदेश सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी नव विवाहित जोड़े जिस भी योजना के लिए पात्र हों उसका लाभ त्वरित गति से दिलाया जाए। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वयं नहीं उठा सकते। सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कराने हेतु बनाई गयी चाक-चौबन्द व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार एवं कर्मचारियों को बधाई दी। डीएम ने सामूहिक विवाह के पाण्डाल में उपस्थित वर-वधू एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपहार में दिए जाने वाले सामानों की गुणवत्ता को भी परखा। वर वधुओं एवं आगंतुकों हेतु बनाए गए भोजन को ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता की भी जांच की। सामूहिक विवाह में शामिल 274 जोड़ों में से 237 का हिन्दू धर्म की परंपरा से विवाह और 37 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा से निकाह कराया गया। इस अवसर पर लालजी, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र, जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ श्वेता, डीसी मनरेगा जीशान रिजवी, सूचना अधिकारी सुरेश सरोज आदि मौजूद रहे।Screenshot_2022-11-24-05-46-05-36_b4c4c6c886366d4ed0cb85b4a0ce8548.jpg