संपतिया उइके बनी कैबिनेट मंत्री, विधानसभा क्षेत्र में मनाया जश्र

in #sampatia8 months ago

0016.jpg

श्रीमति उइके के आवास, भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

मंडला. प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भाजपा सरकार की केबिनेट में मंडला विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गई। इसके साथ ही श्रीमति संपतिया उइके के सिविल लाईन स्थित आवास में नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की एवं स्थानीयजनों को मिष्ठान वितरण किया।

BJP 2.jpg

भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडला जिले को भाजपा सरकार ने पहली बार नवगठित मंत्री मंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया है। सरकार और संगठन के इस निर्णय से क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के नये कीर्तिमान जनजातिय क्षेत्र में स्थापित होंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में गति आयेगी। मंडला विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलो में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा जगह-जगह आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी।