बंद कमरे में सुलझा ब्लाक प्रमुख पति और कर्मचारियों का विवाद

in #samjhauta2 years ago

ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर व कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद बंद कमरे में निपट गया। ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में डीपीआरओ, डीडीओ और बीडीओ ने बातचीत के जरिये

तालग्राम ( कन्नौज) : विकास खंड के सभी कर्मचारियों ने ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर के दुर्व्यवहार से नाराज होकर जिला मुख्यालय पर बीडीओ और सीडीओ से शिकायत दर्ज कराई थी। बीडीओ अमित कुमार सिंह के समझाने पर कर्मचारी काम पर लौटे थे। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ब्लॉक प्रमुख कक्ष में सभी कर्मचारियों को बैठाकर समस्याओं को सुना। दो घंटे तक बंद कमरे में चली लंबी वार्ता के बाद मामले का पटाक्षेप किया गया। ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और लगन से ग्रामीणों की समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। (संवाद)kannauj_1638431209.jpeg