श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ, मोदी सरकार पर बरसे महाराज

in #sambhal2 years ago

Screenshot_2022_1102_103741.jpg LOKESHAN SAMBHAL
REPORT RAMVRESH YADAV
Mo.9412169936

एंकर ---- जनपद संभल के एंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में पांच नवंबर तक श्री कल्कि महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, महोत्सव में अतुल कृष्ण रामायणी प्रतिदिन एक बजे से शाम पांच बजे तक राम कथा कहेंगे।

वी औ --- श्री कल्कि महोत्सव के लिए एंचोड़ा कंबोह में विशाल पंडाल बनाया गया है। संतों के ठहरने के लिए तंबू लगाए गए हैं। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शुभारंभ सुबह आठ बजे 108 कुंडीय कष्ट हरता यज्ञ के साथ हो जाएगा। अतुल कृष्ण रामायणी राम कथा कहेंगे।
पत्रकारों के सवालों पर महाराज जीने मोदी सरकार पर आरोप साधते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के भारतीय मुद्रा पर भगवान लक्ष्मी गणेश की फोटो का समर्थन किया और भगवान द्वारा विश्व का उद्धार करने की बात भी कही। आज शाम सात बजे श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को शाम पांच बजे पहुंचेंगे और कल्कि महोत्सव के उद्घाटन में भाग लेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इसमें शामिल रहेंगे। उद्घाटन समारोह के अगले दिन प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्य की समीक्षा करेंगे।
श्री कल्कि महोत्सव के शुभारंभ से पहले एंचोड़ा कंबोह में गुरुवार को दोपहर निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सिर पर कलश रखकर एंचोड़ा कंबोह में निकली महिलाओं ने श्री रामकथा सुनने का आह्वान किया।

बाइट आचार्य प्रमोद कृष्णम