गाय को करंट से बचाते किसान व उसका बेटा झुलसा

in #sambhal2 years ago

असमोली में बुधवार सुबह अचानक टूटकर गिरा हाइटेंशन बिजली लाईन का जर्जर तार

गाय को बचाते समय किसान व उसका बेटा झुलसे, दोनों का चल रहा उपचारअसमोली क्षेत्र में बुधवार सुबह हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर गाय के ऊपर गिर गया। तार हटाते समय किसान व उसका बेटा झुलस गए। घायल युवक का निजी अस्पताल जबकि किसान का घर पर ही उपचार चल रहा है। करंट से झुलसी पशु का भी उपचर किया जा रहा है।थाना क्षेत्र में मिल की मढैंया निवासी हरिसिंह के घर के बाहर बंधी गाय के ऊपर अचानक हाइटेंशन बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। बिजली का तार जब गाय के ऊपर गिरा, तो किसान दौड़कर पहुंचा और डंडे से तार हटाने लगा। इस दौरान किसान हरिसिंह करंट की चपेट में आ गया। किसान को बचाने के लिए दौड़ा उसका बेटा गोपाल भी झुलस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर फोन कर बिजली सप्लाई बाधित कराई और गोपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि हरिसंह का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। करंट से झुलसी गाय का भी उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।IMG_20220811_072522.jpg

Sort:  

Plz like and follow me

Aap follow kijiye