दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

in #sambhal2 years ago

नखासा थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

अमरोहा जनपद में आदमपुर थाना क्षेत्र के बहलोपुर गांव निवासी राजू ने अपनी बहन अनीता की शादी 3 महीने पहले नखासा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर तथा गांव निवासी शेर सिंह के साथ की थी। अनीता का शव सोमवार को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।