नहीं जले घरों में चूल्हे, दिनभर खाया ठंडा खाना शाहपुरा में सिंधी समाज ने मनाया गोगड़ो पर्व

in #samajicke2 years ago

IMG-20220802-WA0000.jpgशाहपुरा (भीलवाड़ा) कस्बे में सिंधी समाज द्वारा मंगलवार को अपनी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए को गोगड़ो पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। यह त्योहार प्रतिवर्ष नाग पंचमी के दिन ही मनाया जाता है। गोगड़े पर्व के दिन नाग देवता की पूजा कर उनसे अपनी हिफाजत के लिए प्रार्थना की गई। सिंधी समाज की महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए सामूहिक पूजा अर्चना की। दिलखुशाल बाग स्थित प्राचीन बावड़ी व पीपल के पेड़ के यहां समाज की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने गाय के गोबर से नागरुपी प्रतिमा बनाकर यहां गोगलवीर देवता की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद सिंधी समाज के सभी घरों में 1 दिन पहले बने ठंडे भोजन का सेवन किया गया। दिनभर घरों में आज चूल्हे नहीं जलाए गए। माना जाता है कि इस दिन पूजन एवं ठंडा भोजन ग्रहण करने से घर में सुख शांति का वास होता है।
इस दिन आठ शक्कर के छोटे-छोटे नाग बनाकर उनकी पूजा करके घर व घर के बाहर के हर कोने में रखे गए जिससे की घर में रहने वाले सभी की हिफाजत होती है। गोगड़ा पर्व के दिन एक दिन पूर्व सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा मीठी रोटियां, मीठे पकोड़े एवं सब्जियां व व्यंजन बनाए गए। गोगड़ा पर्व के दिन महिलाएं नाग की पूजा कर ठंडे छीटे लगाकर परिवार की खुशहाली एवं दीर्घायु के लिए कामना की। सिंधी समाज के परिजनों ने आज ठंडा भोजन किया।