जागरूक करने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली शहर में तिरंगा यात्रा

in #samaj2 years ago (edited)

IMG-20220811-WA0011.jpgमुरैना/पोरसा। IMG-20220811-WA0012.jpgप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर सेवा केंद्र पोरसा के द्वारा आज 75 बे आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत पोरसा शहर के क्षेत्रीय नागरिकों युवाओं को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा की जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई जिसमें रेली का प्रारंभ गांधीनगर गंगाराम वाली गली सेवा केंद्र आश्रम से शुरू होकर बरगद चौराहा अग्रसेन चौक सदर बाजार सब्जी मंडी रोड अटेर रोड भिंड रोड चौराहा होते हुए अंबाह रोड थाने के सामने समापन किया गया तिरंगा यात्रा में सभी अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर साथ चले और बैंड बाजे देशभक्ति गीतों के साथ उमंग उत्साह से झूमे नाचे बाल कलाकारों के द्वारा जगह-जगह नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें भारत माता, झांसी की रानी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ,देवी शक्तियां, आदि को रैली में सजाकर झकिया निकाली गई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा हम सभी शहरवासि तिरंगा झंडा को लेकर जागरूक हो और शहर की प्रत्येक प्रतिष्ठानों एवं अपने अपने मकानों पर आवश्यक रूप से तिरंगा झंडा लगाएं तथा तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप एवं फेसबुक स्टेटस पर भी आवश्यक रूप से लगाएं तिरंगा झंडा खरीदने के लिए नगर पालिका मैं जा कर प्राप्त कर सकते हैं मात्र ₹17 शुल्क लिया जाएगा तिरंगा यात्रा में आश्रम के भाई बहन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण जनप्रतिनिधि गण अनेक सामाजिक संगठनों से आए गणमान्य नागरिकगण युवा महिला आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष कुसमा तोमर, उपाध्यक्ष कृष्णा तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, आश्रम संचालिका बीके रेखा बहन ब्रांड एंबेसडर, नगर पालिका परिषद पोरसा लायंस क्लब अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सुधीर, आचार्य बिंदुसार सिंह तोमर, अंकित मिश्रा, रोटरी क्लब अंबाह आचार आनंद क्लब अंबाह की टीम शिवराज सिंह तोमर, राघवेंद्र कटारे, जसराम गुप्ता, श्याम मुरारी बाबा, सूरज सिंह तोमर, ब्रज किशोर सिंह तोमर, संदीप उपाध्याय, धीरज पचौरी, संतोष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रामकुमार राठौर, पार्षद राहुल शर्मा, नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सौरभ तोमर, शत्रुघ्न सिंह तोमर, निखिल तोमर, अमन तोमर, गोपाल शिवहरे, वीरू तोमर, रमाकांत शर्मा, नीरज भदोरिया, राजू गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Sort:  

भारत माता की जय